रोहतक में जेपी नड्डा ने किया बड़ा दावा, कहा- तीसरी बार भी हम कमल का परचम लहराएं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोहतक में जेपी नड्डा ने किया बड़ा दावा, कहा- तीसरी बार भी हम कमल का परचम लहराएं

मानसी शर्मा /-  हरियाणा के रोहतक में जेपी नड्डा ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में हमने सरकार बनाई। अब यही अभिलाषा और इच्छा लेकर हम चले हैं कि हरियाणा की जनता का आशीर्वाद मिले और तीसरी बार भी हम यहां कमल का परचम लहराएं।

जेपी नड्डा ने कहा कि ये चुनाव सिर्फ भाजपा की सरकार बनाने का नहीं है। ये चुनाव हरियाणा की गति को चलाए रखने का चुनाव है। ये चुनाव हरियाणा को पटरी पर रखने का चुनाव है। इसलिए आपके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे लोग होंगे जो पहली बार मतदान कर रहे होंगे और 10 साल पहले वो 8 बरस के होंगे, उनको मालूम नहीं होगा कि यहां की सड़कें कैसी थीं, 10-10 घंटे गांव में बिजली गुल रहती थी, किसानों के खेत में पानी नहीं पहुंचता था, पर्ची पर नौकरी देने के कारण लोगों को सजाएं हुईं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा के 10 साल के दौरान न कोई जमीन घोटाला हुआ और न ही पर्ची पर नौकरी लगी। आपको याद रखना है, जो प्रदेश पर्ची पर नौकरी देता था, वो आज नौकरी मेरिट पर देता है। आज कल कांग्रेसी किसानों को लेकर घड़ियाली आंसू बहाते हैं। जब प्रदेश में इनकी सरकार थी, तब ये सिर्फ 8 फसलों पर MSP देते थे। आज भाजपा सरकार 24 फसलों पर MSP दे रही है और आगे भी जारी रखेगी।जिस प्रदेश में जमीन के घोटाले हुआ करते थे, वो प्रदेश घोटाला मुक्त हो गया और विकास की ओर बढ़ चला है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox