रेलवे ट्रैक पर मिली लाश का रहस्य खुला, पत्नी-प्रेमी की साजिश से हुई थी हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली परतें, हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी वारदात

अमरोहा/उमा सक्सेना/-   रेलवे ट्रैक पर मिले युवक टिंकू की मौत को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। शुरुआत में इस घटना को ट्रेन से कटकर हुई दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आई। रिपोर्ट में साफ हुआ कि टिंकू की मौत ट्रेन की चपेट में आने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच की, जिसमें चौंकाने वाला सच उजागर हुआ कि हत्या की साजिश खुद उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी।

11 साल से चल रहा था अवैध संबंध, शराब और शक ने दी वारदात को अंजाम तक पहुंचाया
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का अपने प्रेमी के साथ पिछले करीब 11 वर्षों से अवैध संबंध था। पति के साथ चल रहे पारिवारिक तनाव और प्रेमी के साथ बढ़ती नजदीकियों ने इस रिश्ते को खतरनाक मोड़ दे दिया। घटना वाले दिन शराब के नशे और आपसी बातचीत के बाद पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर टिंकू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। आरोप है कि प्रेमी ने कपड़े से गला घोंटकर टिंकू की हत्या की और फिर वारदात को हादसा दिखाने के इरादे से शव को रेलवे ट्रैक पर डाल दिया।

फोरेंसिक जांच से मजबूत हुए सबूत, दोनों आरोपी गिरफ्तार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस हरकत में आई। फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। जांच के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों ने हत्या को दुर्घटना का रूप देने की पूरी कोशिश की, लेकिन तकनीकी जांच और साक्ष्यों के चलते सच्चाई सामने आ गई।

मजदूरी कर परिवार पालता था टिंकू, इलाके में शोक और आक्रोश
नगर के मोहल्ला अट्टा निवासी 32 वर्षीय टिंकू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर से मोहल्ले में शोक की लहर है, वहीं इस खुलासे के बाद लोगों में गहरा आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox