रूस में 7 से अधिक तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रूस में 7 से अधिक तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

-कामचटका प्रायद्वीप के तट पर धरती हिली

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पूर्वी तट के पास शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 60 किलोमीटर गहराई में था। झटके सुबह 8 बजकर 7 मिनट पर दर्ज किए गए।

अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के अलग-अलग अनुमान
भूकंप की तीव्रता और गहराई को लेकर विभिन्न एजेंसियों ने अलग-अलग आकलन पेश किए हैं। जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) ने भूकंप का केंद्र केवल 10 किलोमीटर गहराई में बताया, जबकि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे कहीं ज्यादा शक्तिशाली—7.4 तीव्रता का बताया और केंद्र को 39.5 किलोमीटर गहराई में दर्ज किया। यूएसजीएस के अनुसार, इसका केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से लगभग 111 किलोमीटर पूर्व में था।

सुनामी की चेतावनी, पर जापान ने नहीं दी कोई अलर्ट
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने भूकंप के बाद सुनामी की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया है। हालांकि, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि जापान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के लिए फिलहाल कोई सुनामी चेतावनी नहीं दी गई है।

जुलाई में भी हिली थी धरती
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र में 20 जुलाई 2025 को भी एक के बाद एक पाँच शक्तिशाली भूकंप आए थे। इनमें सबसे अधिक झटका 7.4 तीव्रता का था। इससे पहले जुलाई में ही 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके चलते पूरे प्रशांत महासागर क्षेत्र में सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी थी।

फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं
अब तक स्थानीय प्रशासन या आपदा प्रबंधन एजेंसियों को किसी तरह की जान-माल की क्षति की खबर नहीं मिली है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की तीव्रता वाले भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स आने की संभावना बनी रहती है। प्रशासन लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox