
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2019 में अमेठी लोकसभा सीट से हारने के बाद वह केरल पलायन कर गए हैं। इसबार भी उनमें अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नही है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार अनिल के एंटनी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए कहा,‘‘ मैंने सुना है कि वायनाड के लोगों ने उन्हें (राहुल गांधी) अपना सांसद नहीं बनाने का फैसला किया है।’’
सिंह ने कहा कि देश में विभिन्न अंतरिक्ष कार्यक्रम और परियोजनाएं लॉन्च की जा रही हैं ‘‘लेकिन कांग्रेस के युवा नेता पिछले 20 वर्ष में ‘लॉन्च’ नहीं हो पाए।’’ उन्होंने वायनाड से कांग्रेस सांसद पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी का ‘राहुलयान’ न तो ‘लॉन्च’ हो पाया और न ही कहीं ‘लैंड’ कर पाया। राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी की सराहना की और उन्हें अनुशासित तथा सिद्धांतवादी व्यक्ति करार दिया जिसकी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

सिंह ने कहा कि वह एंटनी के इस बयान पर हैरान रह गए कि अनिल एंटनी चुनाव हार जाएं। सिंह ने कहा,‘‘ मैं जानता हूं कि वह (ए के एंटनी) सिद्धांतवादी व्यक्ति हैं और मैं उनकी मजबूरियां समझता हूं। उनके लिए अनिल एंटनी का समर्थन करना मुश्किल है। हालांकि मैं उनसे कहना चाहूंगा कि अनिल आपका बेटा है।’’
उन्होंने कहा,‘‘ आप (ए के एंटनी) उन्हें (अनिल) वोट न दें या उनके लिए वोट नहीं मांगे लेकिन आप उनके पिता हैं और इस नाते मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आपका आशीर्वाद उनके साथ हो।’’ केरल में लोकसभा चुनाव 26 अप्रैल को होंगे और नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे।





More Stories
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
काउंटिंग का वीडियो फुटेज नहीं मिलने पर चुनाव आयोग पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, ये कहा
संसद से चलेगा देश, सड़क से नहीं… दिल्ली में प्रोटेस्ट पर रविशंकर प्रसाद का हमला
ममता बनर्जी ने थाने में शुरू किया धरना, अब तक 700 से ज्यादा प्रदर्शनकारी डिटेन
जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन आज