राहुल गांधी फेक न्यूज केस में एंकर की अरेस्टिंग को लेकर गाजियाबाद व छत्तीसगढ़ पुलिस आपस में भिड़ी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी फेक न्यूज केस में एंकर की अरेस्टिंग को लेकर गाजियाबाद व छत्तीसगढ़ पुलिस आपस में भिड़ी

-बाजी मार ले गई नोएडा पुलिस, लिया हिरासत में, अभी मामला दर्ज नही

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गाजियाबाद/भावना शर्मा/- राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज चलाने के आरोपी जी-न्यूज के एंकर रोहित रंजन की मंगलवार की सुबह नाटकीय ढंग में गिरफ्तारी हो गई। शुरुआत छत्तीसगढ़ पुलिस से हुई जो तड़के 5.30 रोहित के इंदिरापुरम स्थित घर के बाहर पहुंच गई। दरवाजे पर पुलिस देख रोहित ने ट्वीट कर यूपी पुलिस से मदद मांगी। गाजियाबाद पुलिस ने उनके ट्वीट का जवाब ट्वीट से दिया कि वे मदद के लिए जरूरी कार्रवाई कर रहे हैं। वहीं रायपुर पुलिस ने भी एंकर को ट्वीट के जरिए इन्फॉर्म किया और कहा कि वो जांच में सहयोग करें।
               इस बीच गाजियाबाद के इंदिरापुरम की पुलिस भी रोहित के घर पहुंच गई। वहां रोहित की गिरफ्तारी को लेकर रायपुर और इंदिरापुरम पुलिस के बीच खींचतान चल ही रही थी कि नोएडा पुलिस की एंट्री हुई। नोएडा पुलिस ने कहा कि उनके यहां रोहित के खिलाफ केस दर्ज है, और वह रायपुर पुलिस के सामने रोहित को गिरफ्तार कर ले गई।
               मंगलवार सुबह 5ः30 बजे रायपुर पुलिस एंकर रोहित को गिरफ्तार करने के लिए गाजियाबाद पहुंची। रोहित गाजियाबाद में इंदिरापुरम क्षेत्र में नियो स्कॉर्टिस सोसाइटी में रहते हैं। रोहित ने 6ः16 बजे ट्वीट कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ से मदद मांगी। इसका जवाब रायपुर पुलिस ने ट्वीट पर ही देते हुए कहा कि वे पुलिस को सहयोग दें और अपना पक्ष कोर्ट में रखें। इस बीच गाजियाबाद पुलिस ने भी ट्वीट कर रोहित से कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और वह जरूरी कार्रवाई कर रही है। करीब साढ़े छह बजे इंदिरापुरम पुलिस रोहित के घर के बाहर पहुंच गई।
               बिना यूपी पुलिस की इजाजत के गिरफ्तारी को लेकर रायपुर और गाजियाबाद पुलिस के बीच बहस शुरू हो गई। तभी 7ः15 बजे अचानक नोएडा पुलिस ने एंट्री ली और रोहित को गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस का तर्क है कि उनके यहां एंकर रोहित के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है। हालांकि, केस कब दर्ज किया गया था, इसका जवाब अफसरों ने नहीं दिया है। इंदिरापुरम के सीओ अभय मिश्रा ने रोहित की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
               रोहित रंजन ने मंगलवार सुबह 6.16 बजे ट्वीट किया, “बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है। क्या ये कानूनन सही है।“ रोहित ने यह ट्वीट यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ को टैग भी किया है।

रोहित रंजन के ट्वीट पर दिल्ली भाजपा के वरिष्ठ नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा, “प्लीज हेल्प शलभमणि त्रिपाठी जी।“ शलभमणि त्रिपाठी ने बग्गा के इस टवीट के जवाब में लिखा है, “जी।“
                एंकर रोहित रंजन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने लिखा, “सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। फिर भी, अब उन्हें सूचित किया गया है। पुलिस टीम ने आपको कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। उन्हें वास्तव में सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपना पक्ष अदालत में रखना चाहिए।“
              कांग्रेस का आरोप है कि पिछले दिनों एंकर रोहित रंजन ने अपने स्पेशल टीवी शो में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर दिखाया। इससे उनकी छवि धूमिल हुई। इस मामले में छत्तीसगढ़ में एक एफआईआर दर्ज हुई है। दो दिन पहले नोएडा में टीवी चैनल के बाहर प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने के आरोप में 19 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी। रोहित रंजन पर राजस्थान में भी इस बयान को लेकर मुकदमे दर्ज हुए हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox