नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राजस्थान की एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पनौती, जेबकतरा जैसी टिप्पणी करने के मामले में चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारे पास जो भी नोटिस आएंगे, उनका जवाब देंगे।

इलेक्शन कमीशन का कहना है कि ये मामला आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। राहुल से 25 नवंबर तक जवाब मांगा गया है। राहुल के बयानों के खिलाफ भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी। पार्टी का कहना है कि राहुल ने पीएम के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई