राव तुलाराम अस्पताल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राव तुलाराम अस्पताल में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस

-12 मई को मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस, रंगारंग समारोह का किया गया आयोजन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- कोविड महामारी में अपने जीवन की परवाह किये बिना राव तुलाराम अस्पताल में रोगियों की निस्वार्थ सेवा करने वाली नर्सों ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर रंगारंग समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में नर्सों ने दिखा दिया कि वह न केवल अपने कार्य के प्रति समर्पित है बल्कि दूसरी सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी किसी से कम नही है। नर्सो ने इस दिन को निस्वार्थ भावना से मनाते  हुए निस्वार्थ सेवा को अपने जीवन का मूल उद्देश्य बनाने की शपथ ली। समारोह में नृत्य, चुटकुले, नाटक, गीत व कविताओं के माध्यम से सभी का मनमोह लिया।

                 समारोह की शुरूआत अस्पताल के एमएस डॉ. अमिताभ भसीन व डीएमएस डॉ ए एस यादव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इसके बाद नर्सों व अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने अस्पताल परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि व अस्पताल के एमएस अमिताभ भसीन ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि हमारे अस्पताल की नर्सों ने किसी भी कठिन परिस्थिति में अपने आप को सर्वश्रेष्ठ साबित किया है। फिर चाहे वह कोरोना काल हो या फिर आपातकाल हर परिस्थिति में नर्सों ने अपनी निस्वार्थ सेवा को ही अपना उद्देश्य बनाया है। हमें उन पर गर्व है। और आशा करते है कि आगे भी वो इसी तरह अपनी निस्वार्थ भावना के साथ निस्वार्थ सेवा करती रहेगी।

                   इस अवसर पर एमएस डॉ अमिताभ भसीन के साथ-साथ डीएमएस डॉ ए एस यादव, एएनएस शकुंतला बधेसरा, एचओडी रेडियोलॉजी डॉ अनिल यादव, एचओडी डेंटल डॉ रविंदर कुमार, सीसीएमओ डॉ राजीव सोलंकी, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी डॉ नागेन्द्र शुलानिया ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर नर्सिंग अधिकारी विक्रम, राजवंती राणा, सुनीता शर्मा, अरूणा, सुषमा यादव, सोनू, शर्मिला यादव, सुनीता देशवाल, सुनीता कटारिया, सुदेश रोहिल्ला, सिस्टर तेहलान, स्वामी जी ने समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक प्रस्तूतियां पेश की। समारोह में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र हरियाणवी डांस रहा। सभी ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। समारोह के समापन पर एचओडी डॉ अनिल यादव ने सभी अतिथियों व लोगों का समारोह में भाग लेने पर आभार प्रकट किया।   

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox