’राम मंदिर का होगा शुद्धिकरण’, राममंदिर पर नाना पटोले का बड़ा बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’राम मंदिर का होगा शुद्धिकरण’, राममंदिर पर नाना पटोले का बड़ा बयान

-बोले- आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार आने के बाद शंकराचार्यों के मुताबिक पूरी की जायेगी परंपराऐं

मुंबई/शिव कुमार यादव/-महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। नाना पटोले ने राम मंदिर के शुद्धिकरण की बात कही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या स्थित राम मंदिर का भाजपा सरकार ने सही तरीके और परंपरा से निर्माण नहीं कराया है।

इंडी गठबंधन सत्ता में आई तो…
नाना पटोले ने आगे कहा कि अगर चुनाव के बाद इंडी गठबंधन सत्ता में आती है तो हम अयोध्या में राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि शंकराचार्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का विरोध कर रहे थे, लेकिन भाजपा सरकार ने नहीं सुनी, जिसके चलते अब चारों शंकराचार्य राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे।

रामदरबार भी शंकराचार्य के हिसाब से होगा स्थापित
उन्होंने आगे कहा कि चारों शंकराचार्य रामदरबार भी अपने हिसाब से स्थापित करेंगे। पटोले ने कहा कि वहां भगवान राम की मूर्ति नहीं है, बल्कि राम लला के बाल स्वरूप की मूर्ति है। नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण में प्रोटोकॉल के खिलाफ काम किया है और हम इसे धर्म के माध्यम से सुधारेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox