रामायण फिल्म’ में संकट मोचन बनकर गदर मचाएंगे सनी देओल 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रामायण फिल्म’ में संकट मोचन बनकर गदर मचाएंगे सनी देओल 

मानसी शर्मा /- गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद सनी देओल अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में नज़र आने वाले हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रणबीर कपूर स्टारर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में सनी देओल ‘हनुमान जी’ का किरदार निभाते हुए दिख सकते हैं. इसके लिए सनी देओल ने मोटी रकम की भी मांग की है.

‘रामायण फिल्म’ में ‘हनुमान’ का किरदार निभाने के लिए सनी की क्या है डिमांड ?
हाल ही में बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली फिल्म गदर 2 रिलीज़ हुई थी. फिल्म के स्टार सनी देओल और अमीषा पटेल के करियर की ये सबसे बड़ी हिट मूवी में से एक रही. इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने और करोड़ों की कमाई करने के बाद से सनी देओल अपना सक्सेस टाइम एन्जॉय कर रहे थे लेकिन अब वो ब्रेक से जल्दी काम पर लौट सकते हैं.

‘रामायण’ के लिए सनी देओल बहुत एक्साइटेड नज़र आ रहे हैं क्योंकि सूत्रों के मुताबिक़ ‘रामायण’ फिल्म की शूटिंग के दौरान वे कोई अन्य मूवी साइन नहीं करना चाहते, अपना पूरा फोकस दर्शकों की भावनाओं से जुडी ‘रामायण’ मूवी पर ही रखना चाहते हैं.

साथ ही रामायण में हनुमान का किरदार निभाने के लिए वो मोटी रकम भी वसूल रहे हैं.  नितेश तिवारी की फिल्म में हनुमान के रोल के लिए सनी देओल ने 45 करोड़ रूपये की मोटी फीस चार्ज की है. दरअसल सनी देओल बॉलीवुड के दमदार और लोकप्रिय अभिनेता में से एक है.

‘रामायण फिल्म’ में मेरे लिए यह किरदार ‘लॉर्ड हनुमान’ को धन्यवाद देने की तरह होगा : सनी देओल
इस फिल्म को लेकर सनी देओल का कहना है कि मेरा पूरा फोकस इस फिल्म की तरफ रहेगा क्योंकि इस फिल्म के लिए मुझे अपना बॉडी टाइप भी चेंज करना होगा. ये हनुमान जी का किरदार निभाना एक चैलेन्ज की तरह है क्योंकि ये करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है, मैं पूरी ज़िम्मेदारी से इसे निभाने का प्रयास करूँगा. मेरे जीवन में मुझे बहुत सफलताएं मिली हैं, ये फिल्म मेरे लिए लॉर्ड हनुमान जी को धन्यवाद देने की तरह होगी.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox