नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में बीते साल रामनवमी के पर्व पर हुए दंगे को देखते हुए इस साल दिल्ली पुलिस पहले से ही अलर्ट मोड में है। दिल्ली के कई इलाकों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। वहीं इस बार भी दिल्ली के जहांगीर पुरी में रामनवमी पर जुलुस निकाला गया। हालांकि इस जुलुस के लिए पुलिस ने इजाजत नही दी थी लेकिन फिर भी कुछ संगठनों ने जुलुस का आयोजन किया तो पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली और जुलुस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।
पुलिस उपायुक्त उत्तर पश्चिम, दिल्ली जीतेंद्र मीणा ने बताया कि जहांगीरपुरी इलाके में रामनवमी के अवसर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे जिले में पुलिस तैनात है। जहांगीरपुरी में एहतियाती व्यवस्था की गई है। जुलूस या शोभा यात्रा की अनुमति नहीं है। लोग पार्क में शांतिपूर्वक रामनवमी मना सकते हैं।

पुलिस ने सीमित इलाके में दी जुलूस निकालने की अनुमति
पुलिस ने जहांगीरपुरी में लोगों को एक सीमित इलाके में रामनवमी का जुलूस निकालने की अनुमति दे दी है। इसके लिए पुलिस ने जहांगीरपुरी के रामलीला मैदान के 200 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग कर दी है। इस बैरिकेडिंग के बाहर कोई जुलूस आदि नहीं निकल सकता। हर आयोजक यह सीमा मानने के लिए बाध्य है।
पिंकी चौधरी ने की जहांगीरपुरी पहुंचने की अपील
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है। पुलिस का कहना है की शोभा यात्रा निकलने की इजाजत नहीं दी गई है। लेकिन रामलीला मैदान में पूजा पाठ कर सकते हैं। लेकिन हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने विडियो जारी कर लोगों को जहांगीर पूरी में पहुंचने की अपील की है।
लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील
जहांगीरपुरी इलाके में सैकड़ों की संख्या में जुलूस में शामिल हुए श्रद्धालु। दिल्ली पुलिस, आरपीएफ समेत अन्य पुलिस बल व स्पेशल ब्रांच की भी टीम तैनात है। इलाके में ड्रोन से निगाह रखी जा रही है। करीब आधा दर्जन पुलिस टीमें संदिग्धों पर विशेष रूप से निगाह रखे हुए हैं। सभी लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील की जा रही है।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार