नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जयपुर/शिव कुमार यादव/- केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को जयपुर में राजस्थान के 33वें खेलो इंडिया केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि सभी राज्य खेलों के मामले में आगे बढ़ें क्योंकि जब राज्य सरकारें खेलों के लिए एक सर्वसम्मत दृष्टिकोण के साथ केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करेंगी तभी भारत के अधिक पदक आएंगे। अनुराग ठाकुर ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलो इंडिया केंद्र का शुभारंभ किया।

केंद्रीय खेल मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि राजस्थान में 33 खेलो इंडिया केंद्र हो गए हैं। खेलो इंडिया के 18 अन्य केंद्रों में एक खेल विज्ञान केंद्र के साथ एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस प्रकार राजस्थान में खेलो इंडिया केंद्रों की कुल संख्या 51 हो जाएगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा, ’’खेलो इंडिया योजना और टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना की सफलता के कारण पिछले कुछ वर्षों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक पदक मिले हैं, चाहे वह ओलंपिक हो या पैरालंपिक या राष्ट्रमंडल खेल या थॉमस कप जीत जैसी ऐतिहासिक प्रतियोगिता। अंडर-20 कुश्ती में अंतिम पंघाल ने भी दो बार विश्व चैंपियन बनकर इतिहास रचा। प्रगनाननंदा भी शतरंज विश्वकप के फाइनल में हैं। यह भारतीय खेलों के लिए अभूतपूर्व दौर है।“
वर्तमान में 17,000 से अधिक एथलीट खेलो इंडिया केंद्रों (केआईसी) में प्रशिक्षित हो रहे हैं और 699 पूर्व चैंपियन एथलीट पहले से ही देश भर में काम पर हैं। वर्तमान में पूरे भारत में अधिसूचित खेलो इंडिया केंद्रों की कुल संख्या 960 है, जिनमें से 715 केआईसी द्वारा संचालित हैं।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण