राजस्थान में 2 गुटों के बीच तनाव, जमकर हुई पत्थरबाजी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान में 2 गुटों के बीच तनाव, जमकर हुई पत्थरबाजी

मानसी शर्मा /- राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्वक चल रहा था, तभी फ़तेहपुर शेखावाटी से हिंसा की ख़बरें सामने आईं। यहां दो गुटों के बीच जबरदस्त तनाव उत्पन्न हो गया। वोटिंग के दिन दो गुटों के बीच तनाव के दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और जमकर पथराव हुआ।

भारी पथराव

यहां एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने किसी तरह भीड़ पर काबू पाया और पथराव करने वाले लोग भागते नजर आए। मामला शांत होने के बाद दोबारा वोटिंग शुरू हो गई है। तनाव थोड़ी देर तक ही रहा लेकिन इस दौरान सड़क पर जमकर पथराव हुआ। लोग अपने घरों की छत से पथराव करते दिखे। फिलहाल मौके पर पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात हैं। और स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

199 सीटों पर वोटिंग हो रही है

आपको बता दें कि आज ही राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। राज्य की 200 में से 199 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार गुरुमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण वोटिंग नहीं हो रही है। राजस्थान में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 1,02,290 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। कुल 69,114 पुलिसकर्मी, 32,876 राजस्थान होम गार्ड, फॉरेस्ट गार्ड और आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं। जबकि CAPF की 700 कंपनियां तैनात की गई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य में कुल 36,101 स्थानों पर मतदान केंद्र बनाये गये हैं। उन्होंने कहा, ”शहरी इलाकों में कुल 10,501 और ग्रामीण इलाकों में 41,006 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कुल 26,393 मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox