राजस्थान के लाडनूं में भीषण सड़क हादसा: बस और कार की भिड़ंत में चार की मौत, चार घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान के लाडनूं में भीषण सड़क हादसा: बस और कार की भिड़ंत में चार की मौत, चार घायल

राजस्थान/अनीशा चौहान/-  राजस्थान के डीडवाना जिले के लाडनूं उपखंड क्षेत्र के जसवंतगढ़ थाना क्षेत्र में पाबोलाव मंदिर के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां लाडनूं से सुजानगढ़ की ओर जा रही सीकर डिपो की रोडवेज बस और एक टीयूवी कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और रोडवेज बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुष्कर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
जानकारी के अनुसार मृतक चूरू जिले के राजलदेसर और मौमासर निवासी थे। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो पुष्कर दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अचानक सड़क पर गौवंश आ जाने से टीयूवी और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हाईवे से नीचे जा गिरी और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। शवों और घायलों को निकालने के लिए पुलिस को क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

मृतक और घायल
हादसे में शारदा (50), लिछमा (70), तुलछी (42) और ओमसिंह (48) की मौत हो गई। वहीं ममता (15), मुरली (11), भोजराज (17) और रूपा (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को और मृतकों के शवों को लाडनूं के राजकीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।

भारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
तेज बारिश के कारण राहत और बचाव कार्य में पुलिस व स्थानीय प्रशासन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। घटना की जानकारी मिलते ही वृताधिकारी विक्की नागपाल और जसवंतगढ़ थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox