राजनाथ सिंह का POK पर बड़ा बयान: वो दिन दूर नहीं जब PoK खुद कहेगा-‘मैं भारत ही हूँ, मैं वापस आया हूँ।’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजनाथ सिंह का POK पर बड़ा बयान: वो दिन दूर नहीं जब PoK खुद कहेगा-‘मैं भारत ही हूँ, मैं वापस आया हूँ।’

-CII व्यापार शिखर सम्मेलन में रक्षा मंत्री का संबोधन

अनीशा चौहान/-  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने CII (भारतीय उद्योग परिसंघ) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन 2025 को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हालात, आतंकवाद, और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) पर भारत के रुख को लेकर अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई हिस्सों में संघर्ष और अस्थिरता का माहौल है, और इसका मुख्य कारण है—“विश्वास की कमी”। इसके विपरीत, भारत ने समाज के हर वर्ग में आपसी विश्वास को मजबूत करने का काम किया है और इसी के बल पर देश ने ऐतिहासिक सफलताएँ हासिल की हैं।

आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति बदली

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत ने आतंकवाद के विरुद्ध अपने दृष्टिकोण और प्रतिक्रिया को नए सिरे से तैयार किया है। हमने पाकिस्तान के साथ बातचीत और संबंधों की दिशा को भी दोबारा परिभाषित किया है। अब जब भी पाकिस्तान से बातचीत होगी, तो वह सिर्फ आतंकवाद और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के मुद्दे पर ही होगी।

PoK के लोग हमारे परिवार का हिस्सा हैं

राजनाथ सिंह ने भावुक अंदाज़ में कहा कि PoK में रहने वाले लोग हमारे अपने हैं, हमारे परिवार का हिस्सा हैं। “हम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को लेकर प्रतिबद्ध हैं। हमें विश्वास है कि हमारे वो भाई, जो वर्तमान में हमसे राजनीतिक और भौगोलिक रूप से अलग हैं, वे एक दिन अपनी आत्मा की आवाज़ पर भारत की मुख्यधारा में लौटेंगे।”

शक्ति सिंह और महाराणा प्रताप के उदाहरण से समझाया भाव

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने इतिहास का ज़िक्र करते हुए कहा, “PoK में रहने वाले हमारे भाइयों की स्थिति कुछ वैसी ही है जैसे महाराणा प्रताप के छोटे भाई शक्ति सिंह की थी। जब शक्ति सिंह अलग हुए थे, तब भी महाराणा प्रताप को विश्वास था कि उनका भाई एक दिन सही रास्ते पर लौट आएगा। उसी तरह हमें भी विश्वास है कि PoK कभी न कभी स्वेच्छा से भारत में लौटेगा।”

भारत हमेशा दिलों को जोड़ने वाला देश रहा है

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का इतिहास रहा है दिलों को जोड़ने का, तोड़ने का नहीं। उन्होंने विश्वास जताया कि “प्रेम, एकता और सत्य के मार्ग पर चलकर वो दिन दूर नहीं जब PoK खुद कहेगा—‘मैं भारत ही हूँ, मैं वापस आया हूँ।’”

PoK की एकजुटता भारत की संस्कृति और समृद्धि से जुड़ी है

रक्षा मंत्री ने कहा कि PoK की भारत से एकजुटता न केवल भूगोल का विषय है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक, सामाजिक और आर्थिक समृद्धि से भी गहराई से जुड़ा है। यह एकता ही भारत को पूर्ण बनाती है और हम सब मिलकर इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox