राजधानी में अस्पताल बना अपराध का अड्डा: ICU में घुसकर गैंगस्टर की हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजधानी में अस्पताल बना अपराध का अड्डा: ICU में घुसकर गैंगस्टर की हत्या

-CCTV ने खोली सुरक्षा की पोल

पटना/अनीशा चौहान/-   बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर अपराध की आगोश में है। 17 जुलाई को शहर के प्रतिष्ठित पारस अस्पताल में जो हुआ, उसने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह-सुबह हुई यह सनसनीखेज वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने अपराधियों की हिम्मत और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को पूरी तरह उजागर कर दिया।

कैसी घटी वारदात?
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, सुबह के समय पांच हथियारबंद अपराधी अस्पताल के गलियारे में बिना किसी डर के घूमते हुए कमरा नंबर 209 की ओर बढ़े। यह कमरा आईसीयू का हिस्सा था, जहाँ बक्सर का कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा इलाज के लिए भर्ती था।

चंदन मिश्रा को हत्या के एक मामले में बेऊर जेल से पैरोल पर भर्ती कराया गया था। वारदात के समय जैसे ही अपराधी कमरे के पास पहुंचे, उन्होंने अचानक पिस्तौल निकाल ली और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इस पूरी घटना को सिर्फ 25 सेकंड में अंजाम देकर वे फरार हो गए।

फुटेज में देखा गया कि चार अपराधी भागते हुए सीढ़ियों की ओर दौड़ते हैं, जबकि एक शूटर बिलकुल शांत भाव से चलता हुआ बाहर निकल जाता है। आश्चर्य की बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम के दौरान न तो कोई सुरक्षा गार्ड नजर आया, न ही कोई स्टाफ सदस्य हस्तक्षेप करता दिखा।

गैंगवार की आशंका
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिक के. शर्मा ने इस घटना को गैंगवार का परिणाम बताया है। उनके अनुसार चंदन मिश्रा हत्या और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल था और हाल ही में उसे बक्सर से भागलपुर जेल भेजा गया था।

चंदन पर ‘केसरी’ नामक व्यक्ति की हत्या का आरोप था और माना जा रहा है कि यह हमला उसी हत्या का बदला लेने के लिए किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से अपराधियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

अस्पताल की सुरक्षा पर गंभीर सवाल
इस वारदात के बाद पारस अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कटघरे में है। फुटेज से स्पष्ट है कि अपराधी बिना किसी अवरोध के आईसीयू में दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर बिलकुल सहजता से निकल भी गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय चंदन मिश्रा के साथ उसके दो दोस्त भी मौजूद थे, जिनमें से एक को भागते समय छर्रा लग गया। अस्पताल प्रशासन को घटना की जानकारी तब लगी जब हमलावर फरार हो चुके थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox