नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश पे बारिश हुई, जिससे लोगों को ह्यूमस भरी गर्मी से राहत मिली। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जहां एक तरफ लोगों को ह्यूमस भरी गर्मी से राहत मिली, तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कुछ इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। साथ ही सड़कों पर पानी भर जाने के बाद गाडियों की रफ्तार भी थम गई।

मौसम विभाग ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही 26 जुलाई से 30 जुलाई तक आंधी और तूफान की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियसके आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान 26-27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
इसके अलावा, मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वोत्तर राजस्थान और इससे सटे दक्षिणी हरियाणा के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। साथ ही, मानसून ट्रफ जो अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रहा है। उसके उत्तर की ओर बढ़ने और राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली/एनसीआर से गुजरने की संभावना है।


More Stories
नेपाल : ‘मिस नेपाल’ से सफ़र शुरू हुआ आज रेस्क्यू ऑपरेशन में उड़ान भर रही है पहली हेलीकाप्टर पायलट प्रिया अधिकारी
ऋषिकेश में “क्लीन एयर अवेयरनेस प्रोग्राम” का आयोजन, महापौर शम्भू पासवान ने की शिरकत
UK: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऋषिकेश नगर कार्यकारिणी घोषित, दिनेश पैन्यूली को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष का दायित्व
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़