नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आखिरकार जन्मों-जन्मों तक एक दूसरे के हो चुके है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कपल की कई तस्वीरें सामने आई है। जिसमें से कुछ फोटो संगीत-मेहंदी की है तो कुछ शादी के बाद शाम को हुए वेंडिग रिस्पेशन की है। इस बीच कपल की शादी वाली तस्वीरें सामने आ गई है। जिसे खुद एक्ट्रेस ने साझा की है। इन तस्वीरों मं कपल बेहद खुश नजर आ रहे है।

दरअसल परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्ट्रा पर कुछ फोटो साझा की है। हालांकि ये वो ही तस्वीरें है जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की इनसाइड फोटो साझा की है। जिसमें दोनों ही कपल एक साथ बेहद खुश नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने 6-7 तस्वीरें अपनी शादी की शेयर की है। जिसमें दोनों दूल्हा-दुल्हन के लुक में नजर आ रहे है।

एक्ट्रेस ने शेयर की अपने शादी की तस्वीरें
इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने अपने बिग डे पर मनीष मल्होत्रा के बेज कलर लहंगा पहना। साथ ही उतने ही खूबसूरत गहने भी उन्होंने अपने गले में सजा रखे थे। जो उनके आउटफिट के साथ मैच कर रहे थे। वहीं दूल्हे बने राघव चड्ढा अपने मामा और फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा द्वारा डिजाइन की गई एक सबटल, एलीगेंट आइवरी कलर की ड्रेस में में बहुत अच्छे लग रहे थे। खूबसूरत तस्वीरों में यह जोड़ी बेहद प्यारी लग रही है और उनसे नजरें हटाना मुश्किल है।

‘अब एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे’
एक्ट्रेस ने इन तस्वीरों को साझा करने हुए कैप्शन में लिखा कि नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा थे.. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला! एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे.. अब हमारा हमेशा के लिए एक नया सफर शुरू होता है।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
शेयर बाजार में हड़कंप, निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति डूबी