रन फॉर बेटी के लिए दौड़े बीआरजी ग्रुप के धावक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रन फॉर बेटी के लिए दौड़े बीआरजी ग्रुप के धावक

-दौड़ के दौरान महिला सुरक्षा व अधिकारों के लिए दिया जागरूकता का संदेश

नई दिल्ली/- बेटी बचाआ-बेटी पढाओ योजना के तहत बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने रन फॉर बेटी  दौड़ में शामिल होकर समाज को महिला सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
          देश व समाज में कन्याओं के प्रति संवेदनशीलता का माहौल बनाने के उद्देश्य से रविवार को बेटी फाउंडेशन ने ई ब्लाक कनॉट प्लेस, दिल्ली में महिला सुरक्षा और अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाने के लिए रन फॉर बेटी दौड़ का आयोजन किया। इस संबंध में बीआरजी ग्रुंप के कोच व धावक दीपक छिल्लर ने बताया कि जैसा की आप सब जानते है कि बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी) का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज मे संदेश देने का भी रहता है उसी क्रम में बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी) को रन फॉर बेटी मैराथन दौड़ के लिए आमंत्रित किया गया। टीम बी आर जी के 40 सदस्यों ने इनर सर्कल, कनॉट प्लेस, दिल्ली  में 10 किमी, 5 किमी और 1 किमी की विभिन्न श्रेणियों में लगभग 3000$ धावकों के साथ भाग लिया और बेटियो के साथ दौड कर उनका हौंसला बढाया।


             बहादुरगढ रर्नस ग्रुप (बी आर जी) से भृगु कुमार, सतीश देशवाल, ब्रह्म प्रकाश, प्रवीन सांगवान, वैदिक, मनीष, शालु, महक नारा, मीनाक्षी, दीवांश, निर्जन, डिशी वशिष्ठ, कोशल शर्मा, धर्मवीर, गुलाब सिह, विनोद राठी, गौतम शर्मा, तुषार दलाल, पुनीत ,दीपक, अजय छिल्लर, विनीत, श्रणम, रमेश शर्मा, प्रदीप सांगवान, योगेश दहिया, एन के नारा, सौरभ, पवन चौधरी, आदित्य व साहिल ने दौङ मे भाग लिया और लड़कियों के प्रति सोच में बदलाव लाने तथा समाज मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ संदेश पहुंचाने का प्रण लिया।
          मौजूदा समय में लिंगानुपात गंभीर समस्या हो गई है। जिसके चलते लोगों में जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। इस रन फॉर बेटी दौङ के जरिए लोगों को जागरूक किया गया है कि वे लड़के और लड़की में कोई अंतर न समझें। बी आर जी ग्रुप के लेक्चरार भृगु ने कहा कि रन फॉर बेटी संस्थान का यह प्रयास काफी सराहनीय है और एक अच्छा प्रयास है और बाकी संस्थानों को भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए आगे आना चाहिए। इससे समाज में जागरूकता पैदा होगी।
            यह दौड़ तीन वर्गों में कराई गई 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर रेस, 1 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावको को पुरस्कार वितरित किए। इस दौड़ में करीब तीन हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बी आर जी ग्रुप ने रन फॉर बेटी दौङ आयोजित करने पर रन फॉर बेटी फाउंडेशन को शुभकामनाएं दी। बी आर जी के अवनेश ने कहा कि बेटियां किसी पर बोझ नहीं होती। उनकी खुद दो बेटियां है और उन्हें समान अधिकार परिवार में दिए है, इसलिए हमें इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहना चाहिए।
              वही बी आर जी के सतीश देशवाल ने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए स्वयं की दृढ़ इच्छाशक्ति का होना आवश्यक है, यदि हम सकारात्मक सोच के साथ किसी भी कार्य को करने के लिए आगे बढ़ेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया।
             पांच किलोमीटर की विजेता धावक मीना ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हर संस्थान में होने चाहिए ताकि लड़कियों के प्रति सोच में बदलाव लाया जा सके।
            इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में किशोरियों, गर्भवती महिलाओं एवं महिलाओं से खान-पान पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। आहार में पोषक तत्वों को शामिल करें। प्रतिभागियों को अंकुरित अनाज युक्त पौष्टिक आहार वितरित किया गया। अतिथियों ने बालिकाओं के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि सभी बेटियों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। सरकार उन्हें हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के मौके मुहैया करा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox