योग आत्मा की खुराक है -डॉ रमेश योगाचार्य

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

योग आत्मा की खुराक है -डॉ रमेश योगाचार्य

सकारात्मक ऊर्जा के लिए योग अपनाये-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 7 वे स्थापना दिवस पर आज विश्व भर में योग दिवस के कार्यक्रम सोल्लास सम्पन्न हुए । आर्य समाज ने भी योग उत्सव धूमधाम से मनाया । केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में ऑनलाइन ष्योग उत्सवष् मनाया गया । यह कॅरोना काल में 238 वा वेबिनार था ।
                          मुख्य वक्ता डॉ. रमेश योगाचार्य ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए अपनाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि योग धैर्य, आत्म विश्वास, प्रसन्नता प्रदान करता है । योगगुरु रामदेव जी ने इसे विश्व पटल पर स्थापित किया है ।
                         केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि योग जीवन जीने की पद्धति है । आप योग अपनाकर दवाइयों व रोग से छुटकारा पा सकते हो । अनिल आर्य ने बताया कि मैने गत 40 दिन भोजन नहीं किया, केवल कच्चे फलाहार पर ही रहा और आज शुगर को समाप्त कर लिया है ।
                        मुख्य अतिथि सतीश नागपाल व अध्यक्ष अनिता आर्या ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रतिदिन योग करने का संकल्प करवाया।
प्रान्तीय महामंत्री प्रवीन आर्य ने कहा कि योग ही जीवन हमारा योग प्राणहार है। योगशिक्षक वीना वोहरा ने योगासन करके दिखाए। गायिका कमलेश हसीजा, प्रवीना ठक्कर, प्रतिभा कटारिया, संध्या पांडेय, वेदिका आर्या, जनक अरोड़ा, नरेंद्र आर्य सुमन, रवीन्द्र गुप्ता आदि के मधुर भजन हुए। आर्य नेता ओम सपरा, प्रेम हंस,सौरभ गुप्ता,वीरेन्द्र आहूजा, रंजना मित्तल, राजेश मेहंदीरत्ता, अमरनाथ बत्रा,दुर्गेश आर्य आदि उपस्थित थे ।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox