नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- वेलकम इलाके में बदमाशों को एक युवक से झपटमारी करना उस समय मंहगा पड़ गया जब युवक ने बिना डरे बहादुरी दिखाते हुए न केवल बदमाशों का सामना किया बल्कि बदमाशों को अपना चोरी का सामान छोड़कर भागने पर विवश होना पड़ा। हालांकि एक बदमाश को मौके पर पकड़ भी लिया गया था लेकिन वह भी अपने आप को छुड़़ाकर फरार हो गया। इस दौरान बदमाश स्कूटी व आठ मोबाइल छोडक़र मौके से फरार हो गए। सूचना के आधार पर मौके पर पंहुची पुलिस ने 8 मोबाइल व स्कूटी को जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक प्रथम पांचाल परिवार के साथ शाहदरा इलाके में रहता है और पढ़ाई करता है। प्रथम 12 अप्रैल को वेलकम इलाके में टहल रहा था। तभी स्कूटी सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ से मोबाइल झपटने का प्रयास करने लगे, मगर मोबाइल झपट नहीं पाए। प्रथम ने बदमाशों को पीछा किया और बदमाशों को पकडऩे लगा। इस दौरान बदमाश स्कूटी लेकर गिर गए। एक बदमाश तुरंत मौके से भाग गया। जबकि दूसरे बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश के पास एक पन्नी में मोबाइल फोन थे। वह किसी तरह अपने को छुड़ाकर वहां से भाग गया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कूटी व पन्नी में रखे आठ मोबाइल फोन को जब्त कर लिए है। पुलिस अधिकारियों ने युवक के साहस की प्रशंसा की है।


More Stories
उत्तर जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़
भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान हंगामा, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी
ट्रेन रवाना होने से 15 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन
अभिनेता रणवीर सिंह को मिली फिरौती की धमकी
दो पक्षों में हिंसक टकराव, जबलपुर में सुरक्षा बढ़ाई गई
अदालत से बाहर आए राहुल गांधी, बोले- मेरे खिलाफ साजिश हो रही है