यमुनानगर में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 यमुनानगर में तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

मानसी शर्मा/- हरियाणा के यमुनानगर के सढौरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

जंहा पर डॉक्टर ने दोनों लोगो को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान जसबीर और सुरेंद्र के रूप में हुई है। छोटा भाई जसबीर एक स्थानीय अस्पताल में कार्यरत था, जबकि बड़ा भाई सुरेंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से सेवानिवृत्त हो चुका था। दोनों भाई किसी कार्य से मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे, सढौरा में तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिसके चलते हैं उसको आईसीयू में एडमिट किया गया। वंही पर डॉक्टर ने दोनों लोगो को मृत घोषित कर दिया। गांव में शोक का माहौल घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के बाद से इलाके में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह, जगाधरी भेज दिया है। जांच में जुटी पुलिस इस दर्दनाक दुर्घटना ने फिर से सड़क सुरक्षा नियमों और तेज रफ्तार वाहनों की अनियंत्रित समस्या को उजागर किया है। वही पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox