
मानसी शर्मा/- भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का रिश्ता चर्चा का विषय बना हुआ है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से दूरियां बनाई हैं। इन खबरों के बीच धनश्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि वह शांति के लिए अपने नाना-नानी के घर गई हैं। उन्होंने कहा कि वह इस दौरान उन लोगों से मिली हैं जो उनसे सच में प्यार करते है। क्यों उदास हुई धनश्री?
धनश्री ने सोशल मीडिया पर लिखा है ‘कुछ दिनों पहले उन्हें एक सपना आया था कि वह अपने नाना-नानी के साथ उनके नागपुर वाले घर पर हैं। वह अपने नाना-नानी के साथ अच्छा समय बीता रही हैं। उन्होंने कहा कि लेकिन आँखखुलने पर देखा की यह सपना है। उनके नाना-नानी आस-पास नहीं है और न ही, वो घर जिसने उन्हें शांति दी।’ बचपन की यादों में डुबी धनश्री धनश्री ने आगे लिखा ‘मैंने अपने बचपन का काफी समय इस घर में बिताया है जिसमे, मुझे शांति मिलती थी।
मैं वह बहुत खुश रहा करती थी, लेकिन मेरे नाना-नानी इस घर से चले गए हैं। दुखी मन से उन्होंने कहा कि तब से ये घर भी उनके साथ खो गया। आज उन्हें ऐसा लगता है कि मैं पूरी तरह से भर गई हूं शांति और सचा प्यार क्या है नहीं समझ आता।’ ट्रिप प्लान करके खुश उन्होंने आगे कहा ‘वह बहुत खुश है कि उन्होंने ये ट्रिप बनाई जहां उन्हें अपने बचपन के दिन बिताएं हैं। यहां पहुंच कर वह केयरटेकर से मिली जिन्होंने उनके नान-नानी का ध्यान रखा। इसके बाद वह उन लोगों से मिली जो उनके नाना-नानी के साथ उस ही बिल्डिंग में रहते थे।’





More Stories
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।