द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला की मोहन गार्डन पुलिस टीम ने 02 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने चोरी की 18 हजार की नकदी और लोहा कटर बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी से 05 मामलों का खुलासा हुआ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि चेतन गोयल पुत्र राकेश गोयल, निवासी ओल्ड नंगल, दिल्ली कैंट, दिल्ली ने पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए मोहन गार्डन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच एचसी चंद्रजीत को सौंपी गई। इंस्पेक्टर मुकेश अंतिल, एसएचओ/मोहन गार्डन की देखरेख और श्री महेश नारायण, एसीपी/नजफगढ़ के मार्गदर्शन में एचसी चंद्रजीत, एचसी कृष्ण कुमार, एचसी महेश कुमार और कांस्टेबल दीपक की एक टीम गठित की गई। जांच के दौरान विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने आरोपियों को पकड़ा लिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान आजाद अली पुत्र शमशेर सिंह, उम्र 21 वर्ष और मोहम्मद रहीम पुत्र मोहम्मद हामिद, उम्र 23 वर्ष के रूप में की है और उनके कब्जे से चोरी की गई संपत्ति बरामद की।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद