मोबाइल फोन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 52 मोबाइल और 2 चोरी की बाइक बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मोबाइल फोन चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 52 मोबाइल और 2 चोरी की बाइक बरामद

मानसी शर्मा /- उत्तर दिल्ली के AATS टीम ने चोरी और मोबाइल फोन रिसीविंग में संलिप्त चार सदस्यीय गैंग को गिरफ्तार किया। गैंग के दो सदस्य चोरी की बाइक पर मोबाइल फोन चोरी करते थे और अन्य दो सदस्य इन मोबाइल फोनों को लॉक पैटर्न तोड़कर बेचते थे।

कार्रवाई और गिरफ्तारी

21 सितंबर 2025 को AATS टीम को सूचना मिली कि 3-4 लोग बड़ी संख्या में चोरी किए गए मोबाइल फोन लेकर दयाबस्ती रेलवे यार्ड रोड, सराय रोहिल्ला में मिलेंगे।

टीम ने तुरंत स्टेटजिक ट्रैप लगाया। शाम 5:30 बजे चारों आरोपी दो चोरी की बाइक (Bajaj Pulsar और Honda Twister) पर आते दिखे। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी

52 चोरी/स्नैच किए गए मोबाइल फोन

2 चोरी की मोटरसाइकिलें (Bajaj Pulsar और Honda Twister)

02 मोटर वाहन चोरी के मामले और 04 मोबाइल चोरी के मामले सुलझाए गए।

आपको बता दें कि , गौरव और वरुण कश्यप चोरी की बाइक से लोगों से स्मार्टफोन स्नैच/चोरी करते थे। हमिद और किशन किशोर मोबाइल रिपेयर शॉप के माध्यम से चोरी किए गए मोबाइल बेचते थे। वह चोरी किए गए मोबाइल की लॉक पैटर्न तोड़कर उन्हें बेचते थे।

बरामद मोबाइल फोन में से 4 मोबाइल फोन पहले दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए। अन्य मोबाइल फोनों की जांच जारी है।

इस कार्रवाई से यह साबित हुआ कि AATS/उत्तर दिल्ली टीम लगातार सक्रिय अपराधियों और चोरी-छपेट वाले मोबाइल रिसीवर्स के खिलाफ ठोस कार्रवाई कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox