मुबंई एयरपोर्ट को मिली उड़ाने की धमकी , पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की शिकायत 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुबंई एयरपोर्ट को मिली उड़ाने की धमकी , पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की शिकायत 

मानसी शर्मा /-  मुबंई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी की एक ईमेल के जरिए दी गई। साथ ही धमकी देने वाले ने एक मांग भी रखी है। इस धमकी के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर हो गई है।

मुबंई एयरपोर्ट को मिली उड़ाने की धमकी

जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट को धमकी गुरुवार (23नवंबर) को ईमेल की जरिए दी गई। जिसमें 10लाख डॉलर 48 घंटे के अंदर बिटकॉइन में देने की मांग की गई। इसको लेकर पुलिस का भी एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि ईमेल आईडी-quaidacasrol@gmail।com के द्वारा एक धमकी भरा मेल भेजा गया है। जिसमें सहार पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।” यह एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) के फीडबैक इनबॉक्स पर भेजा गया था।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की शिकायत

आपको बता दें कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 385 (जबरन वसूली के उद्देश्य से किसी भी व्यक्ति को चोट पहुंचाने के डर में डालना) और 505 (1) (बी) (जनता में भय पैदा करना या आतंक पैदा करना) के तहत मामला दर्ज किया है। सार्वजनिक शांति के विरुद्ध)। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ यूपी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या लिखा था ईमेल में?

पुलिस ने धमकी में क्या कुछ कहा है इसके बारे में भी बताया है। ईमेल में लिखा था, विषय- ब्लास्ट। ये आपके हवाई अड्डे के लिए आखिरी चेतावनी है। उन्होंने कहा कि  अगर बिटकॉइन में 10लाख डॉलर पते पर ट्रांसफर नहीं किए गए तो हम टर्मिनल-2उड़ा देंगे। हम 48 घंटे का समय दे रहे है। एक और अलर्ट 24घंटे बाद आएगा।

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही ये धमकी भरा ईमेल जिस आईपी एड्रेस से भेजा गया है पुलिस ने उसका पता लगा लिया है। अब पुलिस धमकी भरे ईमेल को भेजने वाले शख्स की पहचान करने में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले भी मुंबई पुलिस को कई धमके भरे कॉल आ चुके हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox