मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिखाई 105 नई भगवा इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिखाई 105 नई भगवा इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी

-नरेला में बस डिपो का किया उद्घाटन -भ्रष्टाचार के आरोपों के साथ पूर्ववर्ती आप सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 105 नई नारंगी रंग (भगवा रंग) की डीईवीआई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने नरेला में एक नया बस डिपो का भी उद्घाटन किया। यह डिपो सेक्टर ए 9 में बना है। मुख्यमंत्री गुप्ता ने इसे दिल्ली के लिए बेहतर और साफ सार्वजनिक परिवहन की ओर एक कदम बताया। उन्होंने पिछली आप सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और कहा कि भाजपा सरकार अपने वादे निभा रही है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि नरेला में बस डिपो सिर्फ 90 दिनों में बनकर तैयार हो गया। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि भाजपा सरकार दिल्ली के लोगों से किए वादे पूरे करने के लिए कितनी गंभीर है। उन्होंने पिछली आप सरकार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) को काफी नुकसान में धकेल दिया और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।

भगवा रंग की बसों पर रेखा गुप्ता का आया जवाब
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज हमने नरेला बस डिपो का उद्घाटन किया है और 100 देवी इलेक्ट्रिक बसों को समर्पित किया है, जो 9 रूटों पर चलेंगी। ये बेहतरीन सुविधाओं से लैस हैं। यह डिपो सिर्फ 3 महीने में बनकर तैयार हुआ है। हमारा लक्ष्य दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को इलेक्ट्रिक मोड में बदलना, परिवहन व्यवस्था को अपडेट करना और जनता को कम से कम असुविधा सुनिश्चित करना है।
धीरे-धीरे हम व्यवस्था को पटरी पर ला रहे हैं। दिल्ली जीवंत और रंगीन है और विभिन्न रंगों का उपयोग किया जाना चाहिए, इसलिए प्रयोग के तौर पर हरे और नारंगी रंग की बसें शुरू की गई हैं। आज से रथ यात्रा शुरू हो रही है और यह भगवान जगन्नाथ को समर्पित है। नई इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली में प्रदूषण कम करने में मदद करेंगी। भाजपा सरकार का कहना है कि वह दिल्ली के लोगों को बेहतर परिवहन सेवाएं देने के लिए काम कर रही है।

रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा
रेखा गुप्ता ने कहा कि जब हमने बस में कागज के टिकट हटाकर कार्ड का इस्तेमाल शुरू करने का एलान किया तो आम आदमी पार्टी ने झूठ फैलाया कि अब महिलाएं मुफ्त में यात्रा नहीं कर पाएंगी। लेकिन यह कदम केवल भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उठाया गया था। इसका मतलब है कि जब भाजपा सरकार ने कागज के टिकट बंद करके कार्ड शुरू किए, तो आप ने गलत जानकारी फैलाई। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं मुफ्त में यात्रा नहीं कर पाएंगी। लेकिन सरकार ने यह कदम सिर्फ भ्रष्टाचार रोकने के लिए उठाया था।

वहीं दिल्ली के परिवहन मंत्री पंकज सिंह भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने लोगों को अच्छी बसें पाने के अधिकार से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि ये बसें पिछले मानसून तक आ जानी चाहिए थी, लेकिन पिछली सरकार ऐसा करने में विफल रही। आज, भाजपा उस वादे को पूरा कर रही है। इसका मतलब है कि पिछली सरकार को ये बसें पिछले साल ही ले आनी चाहिए थीं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए। अब भाजपा सरकार अपना वादा निभा रही है। 

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox