मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महिला सुरक्षा पर सख्त बयान, समाजवादी पार्टी पर तंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महिला सुरक्षा पर सख्त बयान, समाजवादी पार्टी पर तंज

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  देश में इस वक्त महिला सुरक्षा पर खूब चर्चा हो रही है। कोलकाता से अयोध्या और बिलासपुर से उत्तराखंड तक महिला सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक बयान सामने आया है। उन्होंने मुजफ्फरनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कोई देश की बहन बेटियों के साथ अत्याचार करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जो समाज अपनी बहन-बेटियों की रक्षा नहीं कर सकता है, उसका कोई भविष्य नहीं होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटी भी सुरक्षित रहेगी और व्यापारियों का भी सम्मान होगा। बता दें, गुरुवार को ही अयोध्या नाबालिग के साथ बालात्कार मामले में सरकार ने आरोपी मोईद खान के अवैध निर्माण पर बुलडोजर एक्शन किया था।

“ना बेटी सुरक्षित थी और ना व्यापारी”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर भी खूब निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में दंगे होते थे। ना बहन-बेटियां सुरक्षित थीं, ना व्यापारी को सुरक्षा मिलता था और ना ही किसानों को कोई सरकारी लाभ मिलता था। सीएम योगी ने आगे कहा कि आज मैं यह कहने की स्थिति में हूं कि आज बेटी भी सुरक्षित है और प्रदेश के व्यापारियों को सम्मान भी मिल रहा है। इसके साथ ही हमारे अन्नदाता किसानों को भी हर सरकारी योजना का लाभ मिल रहा है।  

सपा पर साधा निशाना

सीएम योगी ने महिला सुरक्षा को लेकर सपा पर जमर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक ताकत के रूप में उभर रहा है। सुरक्षा का बेहतर माहौल मिल रहा है। कांवड़ यात्रा भी चल रही है। सुरक्षा का कोई इश्यू नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी का मॉडल वही है, जो आपने कन्नौज में ‘नवाब ब्रांड’ देखा है। इस दौरान सीएम अयोध्या में नाबालिग बच्ची से हुए रेप का जिक्र करते हुए कहा कि जब कार्रवाई होती है तो समाजवादी पार्टी के मुखिया बड़ी बेशर्मी से उन रेपिस्टों के साथ खड़े होते हुए दिखाई देते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox