मानसी शर्मा / – हरियाणा के लोगों की आवाजाही आसान हो, इसके लिए सड़कों की कनेक्टिविटी बढ़ाने और निर्बाध परिवहन की सुविधा देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहाबाद की 10 ओडीआर सड़कों के सुधार के लिए प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
इस बारे में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य इंजीनियरिंग विभाग, हिसार द्वारा हाल ही में किए गए मूल्यांकन में फतेहाबाद निर्वाचन क्षेत्र में इन 10 सड़कों की पहचान की गई थी, जिनमें विशेष रूप से भारी वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो, इसलिए सड़कों की मरम्मत और सुधार की तत्काल आवश्यकता है।
6 अन्य सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा
प्रवक्ता ने बताया कि इन परियोजनाओं में फतेहाबाद जिले के गांव बीघड़ से धाणी मिया खान और धाणी चबलामोरी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण शामिल है, जिसकी 6.945 किलोमीटर लंबी सड़क पर 3.60 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह से बडोपल से गांव भाणा तक सड़क की मरम्मत पर 2.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नेहला से साबरवास वाया सिवानी सड़क की मरम्मत पर 3.03 करोड़ रुपये खर्च होंगे । इसी तरह से धागड़ से एमपी रोही गांव तक सड़क की मरम्मत पर 6.70 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा जिला की 6 अन्य सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा ।
जनता को पर्याप्त लाभ पहुंचाएगी
उन्होंने आगे कहा कि ये पहल हरियाणा सरकार की बुनियादी ढांचे के विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है और निस्संदेह राज्य भर में सड़क नेटवर्क और कनेक्टिविटी में सुधार करके जनता को पर्याप्त लाभ पहुंचाएगी ।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ