
नई दिल्ली/मित्राऊ/उमा सक्सेना/- गांव मित्राऊ में नवनिर्मित हरिजन चौपाल का उद्घाटन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। उद्घाटन समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह चौपाल आने वाले समय में गांव के सामाजिक जीवन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

चौपाल को संवाद, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां ग्रामीण आपसी विचार-विमर्श के साथ विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सकेंगे।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, निगम पार्षद देवेंद्र डबास और रेखा रानी विशेष रूप से मौजूद रहीं। इसके अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और समर्पित कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हरिजन चौपाल जैसे सामुदायिक भवन गांवों में सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि यह चौपाल गांव के विकास और सामाजिक सौहार्द को नई दिशा देगी।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा