महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की मुहिम को मिली नई रफ्तार 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-8 मार्च को दिल्ली में होगी ज़ायडस पिंकाथॉन

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-    महिलाओं के स्वास्थ्य, फिटनेस और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने वाली देश की प्रतिष्ठित पहल ज़ायडस पिंकाथॉन एक बार फिर राजधानी दिल्ली में ऊर्जा और उत्साह के साथ लौट रही है। पिंकाथॉन का आठवां संस्करण 8 मार्च 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से हजारों महिलाओं के भाग लेने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होने वाला यह आयोजन महिला सशक्तिकरण के संदेश को और मजबूत करेगा।

लोधी गार्डन में प्रोमो रन से हुआ माहौल तैयार
पिंकाथॉन दिल्ली सीरीज़ के तहत लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर राजधानी के ऐतिहासिक लोधी गार्डन में 3 किलोमीटर का प्रोमो रन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पिंकाथॉन से जुड़े ब्रांड एंबेसडर्स, फिटनेस प्रेमी महिलाएं और आयोजक एक साथ नजर आए। दौड़ के जरिए महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित फिटनेस की ओर प्रेरित किया गया।

इस मौके पर पिंकाथॉन के संस्थापक मिलिंद सोमन और इन्विंसिबल विमेन की संस्थापक अंकिता कोंवर ने स्वयं दौड़ में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और फिटनेस को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

होटल हयात में प्रेस कॉन्फ्रेंस, दिल्ली पिंकाथॉन का औपचारिक शुभारंभ
प्रोमो रन के बाद शाम को होटल हयात, नई दिल्ली में एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां ज़ायडस पिंकाथॉन दिल्ली संस्करण का आधिकारिक लॉन्च किया गया। प्रेस वार्ता में आयोजन की तिथि, स्थान, दौड़ की विभिन्न श्रेणियों और महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

2018 से आंदोलन का चेहरा बने दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर
हरियाणा के बहादुरगढ़ से जुड़े दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर वर्ष 2018 से पिंकाथॉन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़े हुए हैं। दोनों ने 2019 और 2020 में बहादुरगढ़ में पिंकाथॉन प्रोमो रन का आयोजन कर सैकड़ों महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक किया था।

उनका मानना है कि जब घर की महिला स्वस्थ और सक्रिय होती है, तो पूरा परिवार सकारात्मक जीवनशैली की ओर बढ़ता है। महिलाओं की फिटनेस से समाज में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और जागरूकता का व्यापक प्रभाव पड़ता है।

मिलिंद सोमन का संदेश – पिंकाथॉन एक सामाजिक परिवर्तन
पिंकाथॉन के संस्थापक मिलिंद सोमन ने कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि महिलाओं को अपनी सेहत को प्राथमिकता देने का एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं फिट होती हैं, तो उसका असर परिवार और समाज दोनों पर पड़ता है। दीपक छिल्लर और डॉ. किरण छिल्लर जैसे एंबेसडर इस अभियान को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

हर वर्ग की महिलाओं के लिए खुला मंच
ज़ायडस लाइफसाइंसेज़ के सहयोग से आयोजित पिंकाथॉन दिल्ली में 3 किमी, 5 किमी (लाइफलॉन्ग), 10 किमी के साथ-साथ 50, 75 और 100 किमी अल्ट्रा रन की श्रेणियां शामिल होंगी। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें कैंसर सर्वाइवर, दृष्टिबाधित महिलाएं, बेबीवियरिंग मदर्स और पहली बार दौड़ने वाली महिलाएं भी भाग लेंगी।

महिला स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाली ज़ायडस पिंकाथॉन आज एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुकी है, जो महिलाओं को फिटनेस के साथ-साथ आत्मविश्वास और नई पहचान प्रदान कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox