महिला का भेष धरकर वारदात करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-एंटी-बर्गलरी सेल की बड़ी कार्रवाई, चोरी का सामान बरामद-10 मामलों का खुलासा

नई दिल्ली/द्वारका/उमा सक्सेना/-   द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने एक बेहद चालाक और सक्रिय चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी चोरी और सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देने के लिए महिला का वेश धारण करता था, ताकि पुलिस जांच को गुमराह किया जा सके। उसकी गिरफ्तारी से चोरी और घरों में सेंध लगाने के कुल 10 मामलों का खुलासा हुआ है।

घर में चोरी की शिकायत से खुला पूरा मामला
16 नवंबर 2025 को मोहन गार्डन इलाके के अवतार विहार निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके घर में रात के समय चोरी हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, घर से सोने-चांदी के आभूषण, घड़ियां और एक कीमती हैंडीकैम समेत अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में मोहन गार्डन थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी जांच में चौंकाने वाला खुलासा
मामले की जांच एंटी-बर्गलरी सेल को सौंपी गई। इंस्पेक्टर विवेक माइंडोला के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक नकाबपोश पुरुष और एक नकाबपोश महिला को घर में प्रवेश करते और बाहर निकलते देखा गया। करीब 14 दिनों तक लगातार फुटेज का विश्लेषण करने पर पुलिस को संदेह हुआ कि महिला के वेश में दिख रहा व्यक्ति असल में पुरुष है।

सूत्रों की मदद से आरोपी की पहचान
सीसीटीवी फुटेज को गुप्त सूचनाओं के जरिए साझा किया गया, जिसके बाद पुलिस आरोपी की पहचान सौरभ कुमार के रूप में करने में सफल रही। इसके बाद उसके मूवमेंट पर तकनीकी और मैन्युअल निगरानी शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी रात के समय डाबरी और उत्तम नगर इलाकों में सक्रिय रहता था।

जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अंबेडकर पार्क, उत्तम नगर के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर घेराबंदी की और थोड़ी दौड़-भाग के बाद आरोपी सौरभ को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चांदी की एक जोड़ी पायल, एक महंगा हैंडीकैम और पांच चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पूछताछ में कबूली कई वारदातें
गहन पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे की लत के चलते चोरी की वारदातों में शामिल हुआ। उसने बताया कि कम उम्र में माता-पिता के निधन के बाद वह गलत संगत में पड़ गया और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी करने लगा। आरोपी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका है और हाल ही में रिहा हुआ था।

बरामदगी और दर्ज मामले
पुलिस ने आरोपी के पास से हैंडीकैम, चार्जर, चांदी की पायल और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। उसकी गिरफ्तारी से डाबरी, उत्तम नगर, मोहन गार्डन और नजफगढ़ इलाकों में दर्ज कुल 10 चोरी और सेंधमारी के मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox