नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर, छत्तीसगढ़/शिव कुमार यादव/- मंगला स्थित 36 मॉल में अरपा रेडिओ, साधना फाउंडेशन और एलाइट इवेंट के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नव्या सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर की ऐसी नवोदित महिलाओं का सम्मान किया गया जो अपने क्षेत्र में काम करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहीं हैं। कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्र से कई नाम चुने गये थे।


सामाजिक कार्य के क्षेत्र में कार्यकर्ता अंकिता पान्डेय शुक्ला, प्राकृतिक कल्याण के क्षेत्र में सर्प रक्षक अजिता पान्डेय, स्पोर्ट्स में सृष्टि कान्सकार, संगीत और गायन के क्षेत्र में शास्त्रीय गायिका श्रुति प्रभला, नृत्य के क्षेत्र में नृत्यांगना अपूर्वा सिंह, महिला जागरूकता एवं कल्याण के क्षेत्र में सखी सेंटर प्रमुख मीनाक्षी पान्डेय, मेकअप के क्षेत्र में मेकअप आर्टिस्ट पूजा आदित्य, फिल्म से जुड़ी हुई छॉलीवुड अभिनेत्री सृष्टि देवान्गन, डिजिटल कार्य के क्षेत्र में विभूति सचदेव और बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में डॉ प्रियन्का विश्वास का सम्मान किया गया। अरपा रेडिओ की संचालिका संज्ञा टण्डन ने इस अवसर पर कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में वे नए आयामों को स्पर्श कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिन महिलाओं का सम्मान किया गया उन सभी का साक्षात्कार लिया गया है जिसका प्रसारण अरपा रेडीयो पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में सुनील चिपड़े, अरुण भान्गे, अनिश श्रीवास, मातृका साहू, आकांक्षा सिंह, दिव्या शर्मा और सुबोध शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।


More Stories
LDF-UDF पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, बदलाव का दिया संदेश
केरल चुनाव में सियासी बयानबाज़ी तेज: शशि थरूर का भाजपा पर हमला
बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप: अलग-अलग राज्यों में धावकों ने किया शानदार प्रदर्शन
चलती बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाले गए
गांव में सनसनी: युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
Delhi: तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी