
मानसी शर्मा / – आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। बता दें, कि बंगाल की ममता सरकार ने रामनवमी पर छुट्टी की घोषणा की है। यह घोषणा TMC की एक बड़ी रैली से ठीक एक दिन पहले की गई है। रविवार यानि आज 10 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनावी प्रचार का बिगुल फूकेंगी।
रामनवमी पर हिंसा को लेकर निशाने पर रही हैं TMC
वहीं पिछले कुछ वर्षों में बंगाल में रामनवमी के दौरान हिंसा देखने को मिलती रही है। बता दें, कि पिछले साल भी राज्य के कुछ इलाकों में रामनवमी पर हिंसा भड़क गई थी। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी आरोप लगाती रही है कि राज्य सरकार इकट्ठा होने और धार्मिक जुलूस निकालने के लोगों अधिकारों पर अंकुश लगाने की कोशिश करती है।
हालांकि इस बार रामनवमी की छुट्टी की घोषणा को इस रूप में भी देखा जा रहा है कि चुनावी सीजन में TMC ने हिंदुओं के प्रति उसके नरम रुख को दिखाने की कोशिश की है।
बीजेपी ने TMC पर साधा निशाना
अब बीजेपी नेता अमित मालवीय ने पश्चिम बंगाल में रामनवमी की छुट्टी की घोषणा पर ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, ”ममता बनर्जी हर बार ‘जय श्री राम’ सुनते ही गुस्सा हो जाती थीं, उन्होंने पश्चिम बंगाल में राम नवमी (17 अप्रैल) को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। और ऐसा उन्होंने अपनी हिंदू विरोधी छवि के चलते किया है। हालांकि बहुत देर हो चुकी है… इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि रामनवमी के जुलूस पर कोई पथराव न हो. क्या वह ऐसा करेंगी? जय श्री राम.”





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ