
भिलाई/शिव कुमार यादव/- महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ उड़ान नई दिशा संस्था ने प्रदेश की 36 सक्रिय समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर शक्ति सिद्ध सोशल वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्षा समाज सेवी पूजा शर्मा को भी इस गौरवपूर्ण अवार्ड से सम्मानित किया गया।

दुर्ग सांसद विजय बघेल की पत्नी रजनी बघेल ने राजधानी रायपुर के महाराष्ट्र मंडल भवन में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया। पूजा पिछले दस वर्षों से छत्तीसगढ़ में समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। गरीब, पिछडी और कुष्ठ बस्तियों में उन्होंने काफी सेवाएं दी है। इसी के फलस्वरूप पूजा शर्मा को यह सम्मान हासिल हुआ है। अवार्ड मिलने से अभिभूत पूजा शर्मा ने कहा कि यह सम्मान पाकर अभिभूत हूँ। उन्हें उनकी सेवाओं का प्रतिफल मिला है। हर समाजसेवी जो दीन दुखियों की सेवा में लग्न है उन्हें यह सम्मान मिलना चाहिए।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
‘नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार…’ बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दीवाली
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा