ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ममता बनर्जी का भाजपा पर हमला

-तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस पर आरोप और आगामी विधानसभा सत्र का ऐलान -ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए

पश्चिम बंगाल/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की छात्र शाखा, तृणमूल छात्र परिषद के 27वें स्थापना दिवस पर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने आज के दिन को बंद का आह्वान कर बंगाल को बदनाम करने का प्रयास किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा न्याय की नहीं, बल्कि बंगाल की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।

आरजी कर मेडिकल अस्पताल में हत्या को समर्पित

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए तृणमूल छात्र परिषद के स्थापना दिवस को आरजी कर मेडिकल अस्पताल में हाल ही में हत्या की गई बहन को समर्पित किया। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए तत्काल निवारण की मांग की और उन महिलाओं के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं, जो अमानवीय घटनाओं का शिकार हुई हैं।

विधानसभा सत्र बुलाने का ऐलान

ममता बनर्जी ने आगामी विधानसभा सत्र बुलाने की घोषणा की और बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करने के लिए एक विधेयक पारित करने की बात की। उन्होंने कहा कि अगले हफ्ते विधानसभा सत्र के दौरान 10 दिनों के भीतर यह विधेयक पारित किया जाएगा। अगर राज्यपाल इसे पारित नहीं करते हैं, तो मुख्यमंत्री ने राजभवन के बाहर धरना देने की बात कही और कहा कि इस बार राज्यपाल जवाबदेही से बच नहीं सकते।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox