मधु विहार में दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही पड़ रही भारी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मधु विहार में दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही पड़ रही भारी

-सीवर जाम की समस्या से लोग सालों झेल रहे परेशानी, दिल्ली जल बोर्ड नहीं करसीवर जाम की समस्या से लोग सालों झेल रहे परेशानी, दिल्ली जल बोर्ड नहीं कर रही समाधान - दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी करें अपने पद का सदुपयोगः सोलंकी रही समाधान

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- पालम विधानसभा के मधु विहार वार्ड में सीवर जाम की समस्या को लेकर काफी सालों से लोग परेशानी झेल रहे  है। इस मामले में जल बोर्ड द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण यहां की जनता और आर डब्ल्यू ए ने एक पंचायत कर इस समस्या का निदान निकालने का प्रयास किया हैज्ञात हो कि सरकार द्वारा काफी पैसा लगाकर नए सीवर लाइन डाला गया जिसमें ठेकेदार और अधिकारियों की नासमझी से यह कारगर साबित नहीं हुआ और सीवर ओवर फ्लो की समस्या बनी रही। अब इसका एक मात्र उपाय डीप सीवर सिस्टम को प्लांट करना था लेकिन दुर्भाग्यवश यह भी नहीं लग सका और ठेकेदार ने सरेंडर कर दिया। अब समस्या ज्यो की त्यों बनी हुई है।

आज आर डब्ल्यू ए एवं क्षेत्रीय नागरिकों तथा समस्त मुहल्ले के लोगों की पंचायत की गई जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे। आर डब्ल्यू ए प्रधान एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने कहा कि सीवर सिस्टम की खराबी के कारण ओवर फ्लो की समस्या लगातार बनी हुई है। डीप सीवर सिस्टम को प्लांट करवाना जलबोर्ड के लिए असंभव सा जान पड़ता है क्योंकि ठेकेदार भाग गया है और अधिकारी सुस्त हो गए हैं।  सोलंकी ने जल बोर्ड के सीईओ तथा मुख्य अभियंता से मांग की है कि जनता की कठिनाइयों को देखते हुए तत्काल स्थाई समाधान निकलने का प्रयास करें।

इस सभा में क्षेत्र के सभी प्रधान एवं संभ्रांत नागरिकों के अतिरिक्त प्रीत पाल सिंह, जगदीश भड़ाना, महेश वर्मा, बिट्टू खुराना, हरिराज चौहान, प्रेम प्रभाकर, अन्नपूर्णा राणा, सुशील तोमर, सुरेश लाला, प्रेम मलिक, हरिश्चंद्र राय भूपेश भावला व हरिओम शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox