मधुविहार में नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मधुविहार में नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग

-घरों में घुसा सीवर का पानी, अधिकारी नही दे रहे ध्यान

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- द्वारका सेक्टर तीन स्थित, मधु विहार (वार्ड 136) के कई ब्लॉकों के निवासी अधिकारियों एवम कर्मियों की लापरवाही से नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। कई ब्लॉकों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है जिसकारण लोगों के घरों में सीवर का पानी घुस गया है। लोग इस समस्या से निजात पाने के लिए कई बार अधिकारियों को शिकायत तक दे चुके है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही होने से अब इलाके में बिमारियां फैलने का अंदेशा बढ़ गया है।

दुर्गा माता मंदिर के नजदीक बी वन 153, गली न 81, बी 67, ए 267 गली न 10 ए वन 222 के घरों में सीवर का पानी घुस चुका है। अतः ए वन 369 जैसे कई घरों के नल से सीवर का पानी आ रहा है। यही हाल  मधु विहार सी ब्लॉक के दिल्ली नगर निगम के स्कूल के आस- पास का भी है जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ-साथ स्थानीय लोगो को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
          इस संबंध में आरडब्ल्यूए मधु विहार एवं फेडरेशन ऑफ साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि क्षेत्र के जेई दीपांशु, एई हंसराज मीणा तथा ईई व एस ई मुनीश कुमार कभी भी लोगो एवम आरडब्ल्यूए अधिकारियों का फोन नहीं उठाते तथा लिखित शिकायत पर भी ध्यान नहीं देते है। ठेकेदार लखन सिंह भी अधिकारियों के इस रवैया का फायदा उठा रहा है और इन मामलों पर कोई कदम नहीं उठा रहा है। एस आई राकेश छुट्टियों पर हैं।

इन परिस्थितियों में जल बोर्ड का कोई भी अधिकारी संज्ञान नही ले रहा है और लोगों का जन जीवन नरकीय हो गया है। सोलंकी ने कहा कि जल बोर्ड के उपाध्यक्ष का आदेश है कि शिकायतों का निस्तारण बारह घंटे के अंदर किया जाए लेकिन अधिकारी अपने उत्तरदायित्व से विमुख है तथा सभी नियमों व आदेशों को उल्लंघन कर रहे है।
           सोलंकी ने लिखित रूप में जल बोर्ड के उपाध्यक्ष से मांग की है कि मधु विहार के निवासियों के जीवनयापन का ध्यान रखते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं ताकि उन्हें नरकिए कष्टो से छुटकारा मिले एवम अधिकारी अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox