
मानसी शर्मा / – लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण की वोटिंग के दौरान मणिपुर में एक पोलिंग बूथ पर फायरिंग हुई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए. यह घटना बिष्णुपुर जिले के थमनपोकपी केंद्र में हुई। आपको बता दें कि आज राज्य की दो सीटों इनर मणिपुर और आउटर मणिपुर पर वोटिंग हो रही है। बता दें कि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को आउटर मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों के कुछ बूथों पर भी वोटिंग होगी।
मणिपुर में सुबह 11 बजे तक 28.54 फीसदी से ज्यादा वोटिंग
जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर की दो लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे तक लगभग 28.54% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के पहले दो घंटों में आंतरिक मणिपुर सीट पर 13.82% मतदान दर्ज किया गया था। वहीं आउटर मणिपुर में 11.57 फीसदी वोटिंग हुई थी।
11 बजे तक किस राज्य में कितनी वोटिंग?
चुनाव आयोग के मुताबिक, 11 बजे तक अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 21.82%, अरुणाचल प्रदेश में 19.34%, असम में 27.22%, बिहार में 20.42%, छत्तीसगढ़ में 28.12%, जम्मू कश्मीर में 22.60%, लक्षद्वीप में 16.33%, मध्य प्रदेश में 30.46, महाराष्ट्र में 19.17, मणिपुर में 28.54, मेघालय में 33.12, मिजोरम में 27%, नगालैंड में 23.28%, पुडुचेरी में 28.10%, राजस्थान में 22.51%, सिक्किम में 21.20%, तमिलनाडु में 23.72%, त्रिपुरा में 34.54%, उत्तर प्रदेश में 25.20%, उत्तराखंड में 24.83% और पश्चिम बंगाल में 33.56% वोटिंग हुई।





More Stories
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ
‘खेल के मैदान में दिखती है मिनी इंडिया की तस्वीर…’ गाजियाबाद में बोले उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी
दिवाली से पहले दिल्ली के बाजारों में उमड़ी भीड़, सड़कों पर लगा भीषण जाम, यात्री बेहाल
धनतेरस की धूम: दिल्ली के डिप्टीगंज बाजार में खरीदारों का सैलाब, पीतल और कांसे के बर्तनों की बढ़ी डिमांड, जानें इस बाजार का इतिहास
जौहार की संस्कृति उत्तराखण्ड की आत्मा है : दीपक रावत, कुमाऊं कमिश्नर
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,