
मणिपुर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में रविवार को उग्रवादियों के हमले में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। महिला की 8 साल की बेटी और एक पुलिस अधिकारी समेत 9 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, उग्रवादियों ने पहाड़ी के ऊपरी इलाके से कोत्रुक और कडांगबांड घाटी के निचले इलाकों में फायरिंग की और ड्रोन से भी हमला किया। अचानक हुए इस हमले की वजह से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 घायलों में से 5 को गोली लगी है, जबकि बाकी को बम के छर्रे लगे हैं। स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि हमले में ड्रोन बम का इस्तेमाल हुआ है।
भाजपा नेता के घर में आग लगाई गई
पेनियल में भाजपा प्रवक्ता टी माइकल एल हाओकिप के घर पर आग लगा दी गई। हाओकिप ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि यह काम कुकी लोगों का है। हाओकिप ने कहा कि उनके घर पर एक साल में तीसरी बार हमला हुआ। पिछले हफ्ते भी 30 से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने कई राउंड फायरिंग की थी।





More Stories
भाजपा राज में हो रही लोकतंत्र की हत्या- जयेन्द्र रमोला
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर
राणा प्रताप बाग में 35 लाख रुपये की सेंधमारी का खुलासा, घरेलू सहायिका निकली मास्टरमाइंड; भारत नगर पुलिस ने चोरी के सोने-हीरे के आभूषण और विदेशी मुद्रा की बरामद
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस