मटिया महल में गंदा पानी बहता देख नाराज हुई मंत्री आतिशी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मटिया महल में गंदा पानी बहता देख नाराज हुई मंत्री आतिशी

मानसी शर्मा /- मटिया महल विधानसभा क्षेत्र में सीवर की बदहाल स्थिति देख जल मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि सीवर सुविधा जनता की बुनियादी जरूरत है। इसमें लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि जो अधिकारी जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं वह नौकरी छोड़ दें। वह चितली गेट और नेहरू हिल जेजे कालोनी के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण करने मटिया महल पहुंची थीं। मंत्री के करीबियों ने बताया कि यहां से सीवर संबंधित शिकायतें नियमित मिल रही थीं, लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहे थे।

ऐसे में मंत्री ने स्वयं आकर निरीक्षण का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने देखा कि कई गलियों में गंदा पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों ने मंत्री को बताया कि लंबे समय से सीवर की सफाई नहीं होने से यह गंदा पानी बहता है, इससे बहुत परेशानी होती है और गलियां भी क्षतिग्रस्त हो रही है। जब लोग अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत करते हैं तो वह नजरअंदाज करते हैं। इस पर जलमंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार में लापरवाही की कोई जगह नहीं है। अधिकारियों को हमेशा जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए, अगर कोई लापरवाही करता है तो अपने खिलाफ कड़ी कार्रवाई को तैयार रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox