
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बुधवार को मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने मेट्रो ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। मृतक युवक की पहचान की जा रही है।

कल गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक किशोर ने की थी आत्महत्या
गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार शाम को मेट्रो के सामने 16 वर्षीय किशोर ने कूदकर जान दे दी। मेट्रो ट्रेन के सामने कूदने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और कुछ देर के लिए ब्लू लाइन सेवा प्रभावित भी हुआ। मूल रूप से इटावा का रहने वाला 16 वर्षीय लक्ष्य सेक्टर-36 में अपने दोस्त के साथ रहता था। वह मंगलवार शाम को गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर आया था।
करीब पांच बजे वह स्टेशन पर मेट्रो के सामने कूद गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से उसे दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि छात्र अपने दोस्त के साथ नोएडा के सेक्टर-36 में रहता था। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि वह दसवीं का छात्र था।





More Stories
दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हांगकांग से वियतनाम के रास्ते भारत लाए जा रहे सैन्य व रक्षा श्रेणी के 10 ड्रोन बरामद
दिल्ली थप्पड़ कांड: MCD सदन में AAP पार्षदों का हंगामा, बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
4 महीने रोक दो लकड़ी से अंतिम संस्कार’, गाड़ियाें के धुएं से घुटती दिल्ली पर BJP पार्षद का गजब प्लान
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
एक ही दिन तीन उपलब्धियां, BRG ने हर जगह लहराया बहादुरगढ़ का परचम
17वीं चैम्पियन रन में बीआरजी ने दिखाई मजबूत भागीदारी, विशेष अवॉर्ड से सम्मानित