भारी बारिश के बाद महाराष्ट्र के चिपलून में सड़क पर हुई मगरमच्छ की सैर, वायरल हुई वीडियो

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारी बारिश के बाद महाराष्ट्र के चिपलून में सड़क पर हुई मगरमच्छ की सैर, वायरल हुई वीडियो

महाराष्ट्र/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- महाराष्ट्र में रत्नागिरी में भारी बारिश के बाद सड़क पर मगरमच्छ टहलते देखा गया। लोग आसपास से जा रहे थे और मगरमच्छ भी टहल रहा था। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

महाराष्ट्र के तटीय शहर रत्नागिरी में आठ फुट लंबे एक मगरमच्छ के बारिश से भीगी सड़क पर रेंगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो रत्नागिरी जिले में चिपलुन शहर के चिंचनाका इलाके में बारिश के बीच एक ऑटो रिक्शा चालक ने बनाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ निर्गुण घूम रहा है और आसपास लोग भी निकल रहे हैं। वीडियो में कुछ अन्य वाहन भी दिखायी दे रहे हैं और एक ऑटो रिक्शा चालक हेडलाइट जलाकर मगरमच्छ का पीछा करने की कोशिश करते दिखाई दे रहा है। अधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ संभवतः पास की शिव या वाशिष्ठी नदियों से बहकर शहर में घुसा होगा।

आसपास से गुजर रहे कई लोगों ने भी मगरमच्छ की सड़क पर रेंगते हुए वीडियो बनाई और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि यह घटना रविवार रात की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox