मानसी शर्मा /- Covid-19 के बाद अब भारत में एक और बीमारी अपने पैर पसार रही है। भारत में Mpox या मंकी पॉक्स के संदिग्ध मामले मिलने के बाद अब केंद्र सरकार की ओर से भी एडवाइजरी जारी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने संदिग्धों की स्क्रीनिंग और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की हिदायत दी है। वहीं WHO ने पहले ही मंकी पॉक्स को लेकर चिंता जाहिर कर चुका है।
भारत में Mpox या मंकी पॉक्स के संदिग्ध मामले मिलने के बाद सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। इस एडवाइजरी में वायरल इन्फेक्शन की स्क्रीनिंग में तेजी और हालात पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार ने चिंता नहीं करने की बात कही है, अगर अच्छे से सब चीजों का ध्यान रखा जाए तो।
विदेश से भारत लौटे शख्स को किया आइसोलेट
स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को मंकीपोंक्स के संदिग्ध केस की जानकारी दी थी। जहां एक शख्स विदेश से भारत लौटा था। इस केस के सामने आते ही मरीज को अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। जिसके बाद उसकी हालत में सुधार है।
मार्च में मंकीपॉक्स का आया था आखिरी मामला
वहीं पिछले महीने दूसरी बार मंकीपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता के सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) के रूप में घोषित किया था, क्योंकि यह अफ्रीका के कई हिस्सों में फैल चुका है। WHO द्वारा 2022 में पीएचईआईसी घोषित किए जाने के बाद से भारत में इस बीमारी के 30 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद मंकीपॉक्स का आखिरी मामला इस साल मार्च में सामने आया था।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई