मानसी शर्मा / – हिमाचल में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद सियासत गरमा गई थी। कयास लगाए जा रहे थे कि सीएम सुक्खू को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। अब इसपर आम आदमी पार्टी के मंत्री गोपाल राय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
‘बीजेपी कर रही लोकतंत्र का हरण’
आप नेता गोपाल राय ने हिमाचल राज्यसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर आप नेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा पूरे देश में लोकतंत्र का हरण कर रही है, वह देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि जिन जगहों पर बीजेपी चुनाव नहीं जीत पाई वहां ईडी, सीबीआई और पैसे के जरिए बीजेपी अपनी सरकार बना रही है।
‘लोकसभा चुनाव में बीजेपी को होगा नुकसान’
गोपाल राय ने भाजपा को सचेत करते हुए कहा कि शायद भाजपा भूल गई है कि जनता सब कुछ देख रही है और जनता इन सभी चीजों का पूरा हिसाब रख रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘भाजपा लोगों को डरा करर अपनी ओर कर रही है। लेकिन मुझे लगता है कि इससे बीजेपी को कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि लोकसभा चुनाव में उन्हें नुकसान होगा।’


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण