
मानसी शर्मा /- खगड़िया में एक सैक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में कुछ लोग आपत्तिजनक हालत में मिले थे। यह गलत काम एक किराए के मकान में किया जा रहा था।
जिले के नगर थाना इलाके के मालगोदम रोड की प्लाई गली में एक भाड़े के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने तीन युवक और दो युवतियों को कमरे से आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया।
इस दौरान पुलिस ने इस अवैध धंधे की संचालिका को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दो युवतियों को छोड़ दिया है। संचालिका समेत तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वाले युवकों में संतोष मेहता, अंगद कुमार शामिल हैं।
बताया जाता है कि एक महिला मकान भाड़े पर लेकर देह व्यापार का धंधा करती थी। प्रशिक्षु डीएसपी अमन को इस इसकी गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। इधर कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा