
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में सोमवार को चर्चा की मांग कर रहे भाजपा विधायकों को मार्शल की मदद से दिल्ली विधानसभा से बाहर निकाल दिया गया।
सदन की कार्यवाही विधानसभा सदस्यों द्वारा अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों के मुद्दे उठाने के साथ शुरू हुई। भाजपा विधायक जल बोर्ड में हुई कथित अनियमितताओं पर चर्चा की मांग करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने उनके अनुरोध को खारिज कर दिया और विपक्षी सदस्यों को बैठने के लिए कहा।
जब भाजपा विधायक अपनी मांग पर अड़े रहे तो गोयल ने मार्शलों को उन्हें सदन से बाहर निकालने का निर्देश दिया। सदन से निकाले जाने के बाद भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना दिया।





More Stories
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर ऋषिकेश में SVMC आवास विकास ने केशव पार्क में कराया भव्य सामूहिक गायन
UK :हल्द्वानी में मंडलायुक्त दीपक रावत ने दिए कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश,
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
बुराड़ी में अत्याधुनिक स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र का उद्घाटन
Asian Games : भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता सोना, भारत के खाते में तीसरा गोल्ड
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा