
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- राजधानी दिल्ली में भले ही विधानसभा चुनाव का ऐलान न किया गया हो लेकिन विधानसभा चुनाव की हलचल जरूर देखी जा सकती है। मटियाला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले घुमन्हेरा गांव में भारतीय जनता पार्टी से नजफगढ़ जिला के महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती सुशीला यादव ने कमलजीत सहरावत व बुजुर्ग सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर तकरीबन 5 से 6 हाज़ार लोगों की उपस्थिति ने इस बात का एहसास तो कर दिया यह कार्यक्रम कितना खास था मटियाला विधानसभा के लिए। साथ ही साथ घुमन्हेरा गांव से ही मटियाला विधानसभा के तत्कालीन विधायक गुलाब सिंह यादव हैं ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्यक्रम को अंजाम देकर आम आदमी पार्टी के गढ़ में सेंध लगाने का प्रयास जरूर किया है ।


इस खास मौके पर पश्चिमी दिल्ली की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत भी मौजूद रही। और उन्होंने इस कार्यक्रम की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि सुशीला यादव का यह अथक प्रयास ही है कि कार्यक्रम की सफलता हर व्यक्ति की जुबान पर है। ऐसे ही कार्यक्रमों के द्वारा ही तो भारतीय जनता पार्टी तमाम सफलताओं को हासिल करती है। मीडिया से मुखातिब होते हुए श्रीमती सहरावत ने कहा किसी भी कार्यों में वह अपना सत प्रतिशत देने में ही विश्वास रखती हैं वही इस कार्यक्रम की आयोजक सुशीला दीवान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी से हर एक व्यक्ति तंग है हर एक व्यक्ति चाहता है कि वह आम आदमी पार्टी से दूरी बनाए खासकर मटियाला विधानसभा । इसीलिए आज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हजारों की संख्या में लोग एकजुट हुए हैं





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी