भाजपा नेता सुशीला यादव ने किया कमलजीत सहरावत और बुजुर्ग सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भाजपा नेता सुशीला यादव ने किया कमलजीत सहरावत और बुजुर्ग सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  राजधानी दिल्ली में भले ही विधानसभा चुनाव का ऐलान न किया गया हो लेकिन विधानसभा चुनाव की हलचल जरूर देखी जा सकती है। मटियाला विधानसभा के अंतर्गत आने वाले घुमन्हेरा गांव में भारतीय जनता पार्टी से नजफगढ़ जिला के महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती सुशीला यादव ने कमलजीत सहरावत व बुजुर्ग सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर तकरीबन 5 से 6 हाज़ार लोगों की उपस्थिति ने इस बात का एहसास तो कर दिया यह कार्यक्रम कितना खास था मटियाला विधानसभा के लिए। साथ ही साथ घुमन्हेरा गांव से ही मटियाला विधानसभा के तत्कालीन विधायक गुलाब सिंह यादव हैं ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने इस कार्यक्रम को अंजाम देकर आम आदमी पार्टी के गढ़ में सेंध लगाने का प्रयास जरूर किया है ।

इस खास मौके पर पश्चिमी दिल्ली की लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत भी मौजूद रही। और उन्होंने इस कार्यक्रम की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा कि सुशीला यादव का यह अथक प्रयास ही है कि कार्यक्रम की सफलता हर व्यक्ति की जुबान पर है। ऐसे ही कार्यक्रमों के द्वारा ही तो भारतीय जनता पार्टी तमाम सफलताओं को हासिल करती है। मीडिया से मुखातिब होते हुए श्रीमती सहरावत ने कहा किसी भी कार्यों में वह अपना सत प्रतिशत देने में ही विश्वास रखती हैं वही इस कार्यक्रम की आयोजक सुशीला दीवान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी से हर एक व्यक्ति तंग है हर एक व्यक्ति चाहता है कि वह आम आदमी पार्टी से दूरी बनाए खासकर मटियाला विधानसभा । इसीलिए आज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हजारों की संख्या में लोग एकजुट हुए हैं

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox