ब्रायन लारा ने गणित की भाषा में बताया कोहली नहीं तोड़ पाएंगे सचिन के 100 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ब्रायन लारा ने गणित की भाषा में बताया कोहली नहीं तोड़ पाएंगे सचिन के 100 इंटरनेशनल शतक का रिकॉर्ड

मानसी शर्मा /- विराट कोहली ने हाल ही में वनडे वर्ल्ड कप 2023 में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का वन-डे में सबसे अधिक 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। अब यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतक के रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे। इस पर ही वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा ने गणित की भाषा में बताया है कि सचिन तेंदुलकर के 100 इंटरनेशनल शतक के रिकॉर्ड को विराट कोहली क्यों नहीं तोड़ पाएंगे।
बता दें कि वर्ल्ड क्रिकेट में विराट ही एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो शायद इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं क्योंकि वह ही इसके सबसे करीब है। लेकिन ब्रायन लारा की नजर में विराट के लिए भी यह रिकॉर्ड तोड़ना असंभव है। ब्रायन लारा ने इस सवाल के जवाब में कहा है कि विराट कोहली इस समय 35 साल के हैं और उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 80 शतक दर्ज हैं। उन्हें महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 21 शतक की जरूरत है।

लारा ने कहा कि विराट कोहली अगर इंटरनेशनल क्रिकेट में हर साल औसतन 5 शतक कम से कम लगाते हैं तो उन्हें 21 शतक लगाने के लिए कम से कम चार साल और खेलना होगा। यानी तब तक विराट कोहली 39 साल के हो जाएंगे और उम्र के उस पड़ाव पर उनके लिए तेंदुलकर के इस माइलस्टोन तक पहुंचना टफ जॉब, वेरी टफ जॉब होगा। हालांकि लारा की बात तार्किक तौर पर सही नजर आती है लेकिन विराट कोहली इन दिनों जिस तरह की क्रिकेट खेल रहे हैं और साल 2023 में उन्होंने जिस तरह से शतक लगाए हैं उसके बाद कुछ भी हो सकता है। वैसे कोहली अब टी20 प्रारूप में खेलते हुए शायद ज्यादा नजर नहीं आएं, लेकिन उनके पास टेस्ट और वनडे में मौका होगा और क्रिकेट में कब क्या हो जाए कोई नहीं कह सकता।

बता दें कि विराट कोहली ने वर्ल्ड कप 2023 के दौरान सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था। कोहली ने अब तक 518 इंटरनेशनल मैचों में 26,532 रन बनाए हैं और वह इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल चौथे नंबर पर हैं जिसमें 80 इंटरनेशनल शतक भी उनके नाम हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox