
प्रियंका सिंह/- छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। इन मुठभेड़ों में कुल 24 नक्सली मारे गए, जबकि एक जवान शहीद हो गया। बीजापुर जिले के गंगालुर थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए। वहीं कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर हुए। इन ऑपरेशन्स के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार नक्सलियों के खिलाफ अपनी रुथलेस अप्रोच से आगे बढ़ रही है और समर्पण करने वाले नक्सलियों को तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं, जबकि जो नक्सली आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल 31 मार्च तक भारत नक्सलमुक्त होगा।
इस ऑपरेशन के दौरान बीजापुर डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) के एक जवान का बलिदान हुआ है। तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षाबल पूरे इलाके में सघन जांच कर रहे हैं।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव